डिप्रेशन या तनाव एक ऐसी समस्या है जिससे आज लगभग हर दूसरा इंसान परेशान है | लेकिन आज भी लोग इसका इलाज करवाने से घबराते है | जहाँ तक की जब तक हालत गंभीर नहीं हो जाती तब तक इसे छुपाने की कोशिश की जाती है | लेकिन यह एक बहुत ही गंभीर समस्या है , दुनिया की एक बड़ी आबादी आज डिप्रेशन या तनाव से जूझ रही है | आज तक डॉक्टर भी इसका कोई सही इलाज खोजने में नाकामयाब ही रहे थे | लेकिन अब ऐसा दावा किया जा रहा है की डिप्रेशन का इलाज खोज लिया गया है | और यह दावा किया है UCSF यूनिवर्सिटी के शोध कर्ताओं ने | चलिए इस न्यूज़ को विस्तार से जानने की कोशिश करते हैं | यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया , सेन फ्रांसिस्को ( University of California , San Fransisco ) के कुछ डॉक्टर्स ने गंभीर तनाव (Severe Deression ) से जूझ रहे एक व्यक्ति के इलाज में सफलता प्राप्त की है | इसके लिए उन्होंने ब्रेन सर्किट (Brain Circuit ) के अन्दर जाकर अवसाद और तनाव को पहचानकर उसे लिंक करने की कोशिश की है | इसको हम ऐसे समझ सकते है की …जब हम अवसाद में होते है , तो हमारा दिमाग किस तरह काम करता है , उस पैटर्न को समझकर उसे फिर से रिसेट कर दे तो हमें तनाव या अवसाद से छुटकारा मिल सकता है | यह पूरी प्रक्रिया कुछ कुछ वैसी ही हैजैसे की हृदय में लगे हुए पेस मेकर की होती है | पेस मेकर ह्रदय को इलेक्ट्रिक सिग्नल प्रदान करता है , ताकि आपका दिल लगातार धडकता रहे | यहाँ भी कुछ ऐसा ही किया गया है , यहाँ भी एक डिवाइस को आपके दिमाग के साथ जोड़ दिया जाएगा , जिससे की आपका दिमाग भी सही तरह से काम करता रहे | यह खोज अवसाद के इलाज में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है |
इस प्रक्रिया में डॉक्टर्स ने जिस तकनीक का उपयोग किया है उसका नाम है डीप ब्रेन स्टीमुलेशन ( Deep Brain Stimulation (DBS) ) वैसे तो इस तकनीक का उपयोग पार्किन्संस जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है | ;लेकिन इस केस में इस तकनीक को मरीज़ की अवस्था के हिसाब से थोडा परिवर्तित किया गया है | इस प्रक्रिया में एक चिकित्सिकीय प्रक्रिया के तहत एलेक्ट्रोड़ ( electroe) को दिमाग के कुछ ख़ास हिस्सों में प्रत्यारोपित (Implant ) किया जाता है | और यह जो इलेक्ट्रोड है वो हमारे दिमाग की असमान्य गतिविधि (Abnormal activities ) को नियंत्रित करता है |क्यूंकि अगर हम परेशान है तो इसका सीधा सीधा सम्बन्ध हमारे दिमाग से है , ऐसे में अगर हम अपने दिमाग को नियंत्रित कर सके तो परेशानी से भी राहत मिल सकती है |
इसके अलावा DBS से उत्पन्न होने वाली इलेक्ट्रिक इम्पल्स (Electric impluse ) से दिमाग में होने वाली रासायनिक अनियमितता ( Chemical imbalance ) को भी नियंत्रित किया जा सकता है |जिसकी वजह से कई बसमस्याए उत्पन्न होती है |

DBS में तीन मुख्य भाग होते है –
इलेक्ट्रोड अथवा लेड |Electrode or Lead –
यह एक पतला , कुचालक तार होता है जिसे की खोपड़ी में एक छोटे से छेद के द्वारा अन्दर डाला जाता है | और दिमाग में एक ख़ास जगह पर इसे प्रत्यारोपित किया जाता है |
एक्सटेंशन वायर |Extension Wire –
यह भी एक कुचालक तार होता है , जो की सर के अन्दर की त्वचा , गर्दन और कंधो तक जाता है और electrod को सिस्टम के तीसरे पार्ट से जोड़ता है |
इंटरनल पल्स जनरेटर |Internal Pulse Generator (IPG )–
यह तीसरा भाग होता है , इसकी वजह से ही इलेक्ट्रिक इम्पल्स का निर्माण होता है | इसे आपकी छाती के ऊपरी भाग में लगा दिया जाता है |
अब जनरेटर की मदद से इलेक्ट्रिक इम्पल्स पैदा होंगी , जिसकी वजह से इलेक्ट्रोड सही तरह से काम करेगा और दिमाग में होने वाली परेशानी का इलाज संभव हो पाएगा |
यह किस तरह मदद करेगा |How This Helps ?
DBS की मदद से कई बीमारियों का इलाज संभव है जैसे डिसटोनिया (Dystonia ) , एपिलेप्सी (Epilepsy ) , tumour , पार्किन्संस आदि |

लेकिन जहाँ तक अवसाद या तनाव की बात है तो DBS से किए गए सभी प्रयोगों में एक सीमा तक ही सफलता मिली है , अधिकांश उपकरण केवल दिमाग के एक हिस्से को निरंतर विद्युत उत्तेजना (Electrical Stimulation ) देने में सक्षम हैं …..जबकि अवसाद की समस्या में हमें बार बार इसे रेगुलेट करना पड़ता है | इस वजह से अवसाद के इलाज में इसका उपयोग सफल नहीं हो पा रहा था |
लेकिन इस बार UCSF के डॉक्टर्स ने अवसाद के इलाज के लिए DBS में कुछ परिवर्तन किए , जिसके बाद अब जैसेही दिमाग में अवसाद वाला पैटर्न उत्पन्न होता है , वैसे ही यह इलेक्ट्रिक इम्पल्स को उत्पन्न करता है | इसके बाद यह दिमाग के पैटर्न को ठीक करने की कोशिश करता है |
इसके साथ ही टीम ने एक न्यूरल बायोमार्कर (Neural Biomarker ) की भी इसके साथ जोड़ा गया जो की अवसाद के समय उत्पन्न होने वाले लक्षणों को पहचानेगा ताकि सही समय पर इलेक्ट्रिक इम्पल्स उत्पन्न हो सके |अगर यह प्रयोग सफल रहा तो अवसाद से ग्रसित लाखो करोडो लोगो के इलाज में बहुत अधिक मदद मिल सकेगी | अवसाद से जूझ रहे लोगो के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा |
अवसाद (Depression ) इस दुनिया की एक सामान्य बीमारी है | एक अनुमान के अनुसार 3.8 % आबादी इस परेशानी को झेलने के लिए मजबूर है | जिसमे से 5 प्रतिशत युवा और 5.7 % 60 या उससे अधिक उम्र के बुज़ुर्ग है |
देखा जाए तो इस वक्त लगभग पूरी दुनिया में 280 करोड़ लोग अवसाद से पीड़ित है | सामान्यता लोग पहचान ही नहीं पाते की अवसाद क्या है | दरअसल अवसाद सामान्य मूड परिवर्तन या तीव्र आवेश या भावुक प्रवत्ति से अलग होता है | और कई बार इसके चलते लोगो को आत्महत्या करने का मन भी करने लगता है | मनुष्य अपने आपका हारा हुआ महसूस करता है , उसे लगता है की उसका कोई नहीं है , और वो बिलकुल अकेला है \ ऐसे में वो अकसर गाल्ट फैसले भी ले लेता है |
यहाँ ज़रूरी है की अगर आपके किसी दोस्त या रिश्तेदार को अवसाद की समस्या है तो उसे फौरन किसी डॉक्टर से सलाह लेने के लिए बोले | और उसको अकेला न छोड़े | उसे एहसास दिलाए की आप उसके साथ है |सही और पोषक भोजन और सही इलाज से कुछ ही दिनों में इस समस्या का निदान संभव है |
Related News
जापान के प्रधानमंत्री ताकाइची की चीन को चेतावनी, सुरक्षा में बदलाव का वादा
भारतीय वीजा बांग्लादेश में जल्द ही पूरी तरह से बहाल होने की संभावना है
भारत ने ट्रंप की शांति बोर्ड बैठक में पर्यवेक्षक राष्ट्र के रूप में भाग लिया
सफेद बौने तारे का रहस्यमयी रंगीन शॉकवेव
अंतरिक्ष अनुसंधान में नई दिशा
यात्रा से विकसित होने वाली संयम और लचीलापन की क्षमता
