शनी हमारे सौर मंडल का जुपीटर के बाद दूसरा सबसे बड़ा गृह है , शनि को उसके खूबसूरत छल्लो की वजह से सौर मंडल का गहना भी कहा जाता है | वैसे ऐसा नहीं है की केवल शनि के पास ही यह छल्ले है , जुपिटर , यूरेनस , नेच्युन के पास भी यह रिंग है , लेकिन शनी के छल्ले सबसे ज्यादा बढे और चमकदार है | गेलिलियो ने सबसे पहले इन छल्लो की खोज की थी , उन्हें यह छल्ले तब दिखे जब सन 1610 में वह अपनी दूरबीन से ब्रह्माण्ड (Space ) को देख रहे थे | तब से आज तक 400 साल हो चुके है , और आज भी वैज्ञानिक इन छल्लो के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते है , वो लगातार इन छल्लो के बारे में जानकारी जुटाने की कोशीश में लगे हैं |
शनी गृह के छल्ले किससे बने है (What are the rings of Saturn made of? )

ऐसा कहा जाता है की शनि गृह के छल्ले उल्कीय पत्थर ( Meteroid stones ) से बने है | काफी सालो तक इन पर रिसर्च की गई , और अब वैज्ञनिक कम से कम इतना तो जानते ही है की यह छल्ले बर्फ और चट्टानों के टुकडो से मिलकर बने है | सभी टुकडो का आकार अलग अलग है , कुछ गेंहू के दाने जितने छोटे है तो कुछ एक घर जितने बड़े | लेकिन अभी तक वैज्ञानिको में इस बात को लेकर मतभेद है की इन छल्लो का निर्माण कब हुआ होगा ? उनके अनुसार इन छल्लो का शनी गृह के उपग्रहों से ज़रूर कोई सम्बन्ध होगा | पृथ्वी का केवल एक चन्द्रमा है जबकि शनी के एक दो नहीं बल्कि 60 चन्द्रमा ( Satellite ) है | और यह सभी चन्द्रमा शनी के चारो और एक कक्षा (Orbit ) में गति कर रहे है | कई बार उल्का पिंड इन उपग्रहों से टकरा जाते होंगे और छोटे छोटे टुकडो में टूटकर बिखर जाते होंगे | और शनी के चारो और इन छल्लो का निर्माण इन्ही टुकडो की वजह से हुआ होगा | ऐसा भी कहा जाता है की जब सूर्य का निर्माण हुआ था शायद उस वक्त के अवशेष ही आज छल्लो के रूप में शनी के चारो और मौजूद हैं |
शनी के कितने छल्ले है (How many rings are there in Saturn ? )

काफी पहले तक ऐसा माना जाता रहा की शनी गृह के 7 छल्ले है | हर छल्ले को इंग्लिश वर्णमाला ने से एक अक्षर का नाम दिया गया | छल्लो को उसी क्रम में नाम दी गए जिस क्रम में उन्हें ढूँढा गया था | जिस छल्ले की खोज सबसे पहले हुई थी उसे A नाम दिया गया है | पर यह छल्ला न तो शनी के बहुत करीब है और न बहुत दूर | कई छल्ले एक दुसरे से काफी पास है तो कई के बीच में काफी सारा खाली स्थान है | यह छल्ले एक जगह स्थिर नहीं रहते बल्कि शनी के चारो और चक्कर लगाते रहते है | यह सभी छल्ले काफी तेज़ गति से शनी की परिक्रमा करते हैं |अगर हम इन छल्लो को बहुत पास से देखे तो हम पाएंगे की एक बड़ा छल्ला कई सारे छोटे छल्लो से मिलकर बना हुआ है | छोटे छल्लो को ringlet कहा जाता है | उम्मीद है की आने वले दिनों में कई और छल्लो की खोज की जा सकेगी |
शनी गृह में क्या ख़ास है ( What is special in Saturn ?)
शनी पृथ्वी की तुलना में काफी बड़ा है | शनी गृह कितना विशाल है इसका अंदाज़ा इस बात से लगा सकते है की शनी गृह में 700 से ज्यादा पृथ्वी समां सकती है | शनी के यह छल्ले कई हज़ार मील तक फैले हुए है | अगर हम कार लेकर अन्तरिक्ष में जाए तो शनी गृह के कुछ छल्लो को पार कर्ण एमे ही हमें एक हफ्ता लग जाएगा , वो भी बिना रुके | जबकि दूसरी तरफ यह छल्ले काफी पतले हैं , यह केवल 30 से लेकर 300 फीट तक ही चौड़े है | cassini नासा (NASA ) का सबसे नया स्पेस क्राफ्ट है जो की शनी की जानकारी लेकर आया है | cassini ने 1997 में पृथ्वी से शनी के लिए उडान भरना शुरू किया था , और वो शनी की सतह पर 2004 में पहुँच पाया था | तब से यह स्पेस क्राफ्ट शनी गृह की परिक्रमा कर रहा है | cassini अक्सर शनी की कई आश्चर्य जनक तस्वीरे भेजता रहता है | और उम्मीद है की आगे चलकर हम शनी
Related News
ब्रह्मांड की पहली गलतियों में से एक का पता लगाया गया है
अंतरिक्ष अनुसंधान में नई दिशा
यात्रा से विकसित होने वाली संयम और लचीलापन की क्षमता
हेल्ड आउट विंग्स आरएनए बाइंडिंग एक्टिविटी इन द साइटोप्लाज्म ड्यूरिंग अर्ली स्पर्मटोजेनेसिस
शेयर बाजार में निवेश करने के लिए 20 फरवरी की तैयारी
अल्टमैन बनाम अमोडेई: एआई प्रतिद्वंद्विता में एक नया मोड़
