भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट पर स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का एक और रात्रि परीक्षण किया.
Agency | Updated on: 17 Oct 2020, 03:45:27 AM

प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credit: फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट पर स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का एक और रात्रि परीक्षण किया. स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने बताया कि इस कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल का परीक्षण एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) के लॉन्चिंग कॉम्पलेक्स-3 से लगभग शाम 7.30 बजे किया गया.
एक महीने से भी कम समय में पृथ्वी-2 मिसाइल का यह दूसरा सफल रात्रि परीक्षण है. इससे पहले, भारतीय सेना ने 23 सितंबर को सफलतापूर्वक रात्रि परीक्षण किया. पृथ्वी-2 350 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है.
Related News
नवीन जैवसेंसर द्वारा जीवित कोशिकाओं में लोहा (द्वितीय) का वास्तविक समय में ट्रैकिंग
सूरज के दुर्लभ विस्फोट नए अंतरिक्ष समय चूक में विस्फोट करते हैं
स्पेसएक्स की नवीनतम उपलब्धियां: 25 नए उपग्रहों का प्रक्षेपण और इसके प्रभाव
दक्षिण चीन का “ड्रैगन होल” – 1,700 अज्ञात वायरसों का घर
इरान पर Amerika और इज़राइल का हमला: नतांज़ परमाणु सुविधा पर हमले के परिणाम
होर्मुज़ जलडमरूमध्य में भारतीय टैंकर का मार्गदर्शन ईरानी नौसेना द्वारा किया गया
